मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेवा पर्व के अवसर पर तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा रविवार को कुढ़नी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय निरपुर उर्दू में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 500 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधरोपा में भागीदारी दी। तिरहुत वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्दर पाल सिंह ने बताया कि प्रमंडल के विभिन्न स्थलों पर अबतक 4100 पौधे लगाए जा चुके हैं। सेवा पर्व के अंतर्गत दो अक्टूबत तक कुल 10 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बता दें कि सेवा पर्व 17 को आरडीएस कॉलेज से शुरू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...