रामगढ़, अप्रैल 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत रामगढ़ कैंट मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अगुवाई में वार्ड संख्या 3, 6, 7 और 8 में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अभियान की शुरुआत वार्डों के सार्वजनिक स्थलों और मोहल्लों की सफाई के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने स्वयं झाड़ू थामकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के कार्यों के लिए समर्पित है। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदि...