किशनगंज, अप्रैल 4 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमकुम मल्लिक के सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इसे लेकर पल्स-टू प्रोजेक्ट आजाद उच्य विद्यालय पोठिया के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईओ कुमकुम मल्लिक को बुके भेंटकर उपस्थित अधिकारी,कर्मी व शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुमकुम मल्लिक ने 35 वर्षो की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई है। उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.