मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को नए परीक्षा भवन में हुई। बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने बताया कि होली के बाद 65 वर्ष तक सेवा समायोजन को लेकर मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन सौंपा जाएगा। अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं को लेकर संघ विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द वार्ता कर समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा। होली बाद संघ शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करेगा। उच्च शिक्षा में अतिथि प्राध्यापकों की भूमिका विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नितेश कुमार, महासचिव डॉ. राघव कुमार, संयोजक डॉ. सर्वेश...