नोएडा, सितम्बर 17 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा दिवस अभियान के तहत मरीजों को फल बांटे गए। शाम सात बजे जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी चिकित्सकीय संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों पर दीये जलाए गए। जिला अस्पताल में सुबह स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य नेता पहुंचे। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित सभी वार्डों में जाकर फल वितरण किया। इन लोगों ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय सांसद ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। वहीं, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा दिवस के...