बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- फोटो : पिरोजा तालाब-एकंगरसराय के पिरोजा तालाब के पास सफाई कार्यक्रम के दौरान सेवा दल के लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। संत निरंकारी मिशन के सेवा दल ने रविवार को सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज जी के जन्म दिवस पर पिरोजा तालाब की सफाई की। एकंगरसराय शाखा के मुखी सुभाष कुमार ने प्रार्थना के साथ सफाई कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों, असहायों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। चैती छठ नजदीक है। इस तालाब में स्थानीय लोग अर्घ्य देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर सेवादल इंचार्ज किशोरी प्रसाद, डेजी कुमारी, अनुपमा कुमारी, वीणा कुमारी, निर्मला, रेखा, प्रभात, ओमप्रकाश, पूर्वी, श्रुति, मुस्कान, धर्मेन्द्र, सोनू, आकाश, आरती, रुणा, राधा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.