धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। सेवा दल चालक समिति की बैठक सोमवार को स्टीलगेट प्रांगण में हुई। अध्यक्षता राजीव कुमार उर्फ बबलू सिंह ने की। सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू सिंह, सचिव निमाई चंद्र दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू साव, उप सचिव शंकर सोनार, उप कोषाध्यक्ष विश्वजीत कुमार चुने गए। साथ ही 16 सदस्यों वाली कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अजय कुमार, विश्वजीत पांडे, रणधीर शर्मा, रवि सिंह, ओम प्रकाश साह, जय कुमार, नवीन, इम्तियाज खान, लक्ष्मण रविदास, डबलू यादव, फिरोज खान, नरेश यादव, टिंकू मोदी, मल्लू सिंह चुने गए। कार्यकारिणी अध्यक्ष रामसुंदर तिवारी बनाए गए हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सह संयुक्त सचिव सुनील कुमार पासवान भी थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...