सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा बुधवार को नगर के एक उत्सव पैलेस के सभागार में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सामूहिक रूप से सुना। संबोधन के बाद हाथों में मशालें लेकर एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसने शहर में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश इकाई की ओर से आशुतोष शंकर सिंह और रितु जायसवाल मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सेवा संकल्प अभियान: भाजपा ने निकाली सेवा-ज्योति यात्रा मौके पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र प...