रामगढ़, अक्टूबर 7 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। नयानगर बरकाकाना स्थित दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार को भाजपा की ओर से जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला और संचालन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' के गायन से हुआ। यह भी पढ़ें- सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूसकार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती। गुजरात के विकास मॉडल का उल्लेख करते हुए उन्होंने गांव, शिक्षा, उद्योग और ...