गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के रूप में 25 वर्ष की सेवा-यात्रा के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों में 'सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में तैयारी बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री हरिकेश गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी चंदन आर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए तय सूची के अनुसार गोरखपुर महानगर और गोरखपुर जिले में नीरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, आजमगढ़ एवं लालगंज में प्रदेश ...