छपरा, अक्टूबर 6 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मंगलवार को कहा कि छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में बुधवार को आयोजित भाजपा के सेवा ज्योति कार्यक्रम में मांझी विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। सारण जिला भाजपा की बैठक में उन्होंने कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक कार्य करें। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले चलने की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार की सुबह आठ बजे से जलालपुर से कार्यकर्ता वाहन द्वारा छपरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यकर्ताओं की सहभागिता बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने बैठक में मांझी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की सहभागिता, कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की व्यवस्था व संगठनात्मक तैयार...