नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बैंकों द्वारा जारी किए जा रहे कुल ऋणों में वृद्धि दर्ज की जा रही है लेकिन सेवा क्षेत्र को दिए जाने वाले कर्ज की रफ्तार में कुछ नरमी आई है। जबकि अन्य श्रेणी के ऋण में वृद्धि देखने को मिल रही है। उधर, विदेश भेजी जाने वाली रकम में मई के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि विदेश घूमने और पढ़ाई के लिए भेजी जाने वाली रकम में कमी आई है। आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि आर्थिक मोर्चे पर स्थिति बेहतर है लेकिन पश्चिम एशिया संकट और मौसम संबंधित चुनौतियों के बीच बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। इसके साथ ही, कुछ क्षेत्रों को दिए जाने वाले ऋणों में सुस्ती के संकेत हैं या फिर वृद्धि उम्मीद से कम है। इसलिए सेवा क्षेत्र से जुड़े ऋणों को बढ़ावा दिया जा सकता है। हालांकि विदेश को भेजे जाने वाली मुद्रा के मोर्चे पर ...