प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में जिला कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता से जुड़े कार्यों को अपना मानकर चलता हैं और 365 दिन काम करता है। शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास हो कि सेवा संकल्प को और मजबूत करें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व संचालन जिला मंत्री दीप द्विवेदी ने किया। गंगापार की कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी उत्तर मौर्या रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला अध्यक्षता गं...