जामताड़ा, नवम्बर 22 -- सेवा के अधिकार सप्ताह का आयोजन कुंडहित प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के अलावे बाबूपुर और नगरी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान सरकार के निर्देश पर सेवा के अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान पंचायत मुख्यालय एवं गांव से आए लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कराए गए। इनमें मुख्य रूप से सर्वजन पेंशन, जाति, निवासी आय प्रमाण पत्र, जमीन संबंधित मामले, राशन कार्ड जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पंजीकरण अपडेट से संबंधित समस्याएं रही। कार्यक्रम के दौरान बाबूपुर में कुल 21, कुंडहित में 19, नगरी में 31 लोगों ने अपने आवेदन जमा कराए। जामताड़ा के उप-विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत झा...