रामगढ़, नवम्बर 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सुतरी, चाड़ी, रकुवा व बंदा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का का आयोजन किया गया। जिसका विधायक ममता देवी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों विधायक व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जेएसएलपीएस की ओर से महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के बीच पच्चीस लाख रुपए ऋण वितरित किए गए। साथ ही कई महिलाओं का बच्चों का गोद भराई संस्कार व शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। विधायक ने गर्भवती महिलाओं को परंपरागत विधि से गोद भराई की रस्म पूरी कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोद भराई भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है। यह महिलाओं के लिए सौभाग्यशाली क्षण माना जाता है। विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.