रामगढ़, मई 10 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर रामगढ़ जिला अभिभावक संघ ने माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने मां की महिमा और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। रविशंकर राय ने कहा कि भारत में केवल जन्म देने वाली मां ही नहीं, बल्कि भारत माता, धरती माता और गंगा मैया जैसी प्राकृतिक संपदाओं को भी मां का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने सूर्य देव की छठी माई के रूप में पूजा का भी उल्लेख किया। पौराणिक कथाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि बनारस के मणिकर्णिका घाट पर स्थित टेढ़ा शिव मंदिर है। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस : विश्वनाथ धाम में मातृ शक्तियों का सम्मान जो इस बात का साक्ष्य है कि मां के ऋण से कोई मुक्त नहीं हो सकता। जिलाध्यक्ष ने युवाओं को नसीहत दी। केवल सोशल मीडिया पर फोटो और स्...