रामगढ़, मई 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से मंगलवार को सामाजिक सेवा और सम्मान से जुड़े दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मंच ने नर्सो को किया सम्मानितप्याऊ सेवा कार्यक्रम शाखा की ओर से एक ओर भीषण गर्मी को देखते हुए पंचवटी आईवी परिसर में अस्थायी प्याऊ लगाया गया, वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों को सम्मानित कर उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शाखा की ओर से आयोजित प्याऊ सेवा कार्यक्रम के तहत पंचवटी आईवी परिसर में दो घड़े स्थापित किए गए। इसका उद्देश्य वहां कार्यरत गार्ड, हेल्पर, मेड, रेजा, दूध वितरक और विभिन्न ऑनलाइन डिलीवरी सेवा से जुड़े कर्मियों जैसे ब्लिंकिट, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना था। भीषण गर्मी ...