वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया। वाराणसी जिला, महानगर और काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, सुरेंद्र पटेल, श्रीप्रकाश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, मधुकर पांडेय आदि ने श्र...