रामगढ़, फरवरी 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 का आयोजन 8 फरवरी को सिदो कान्हो मैदान में होगा। इस दौरान रामगढ़ जिला में पहली बार 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। इसे लेकर शनिवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल आयोजन स्थल पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिया। इससे पूर्व रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल का संबोधन शुरु हुआ। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करने का एक संवेदनशील प्रयास है। यह पहल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की...