धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता मानव संसाधन निदेशालय के तत्वावधान में सेवा संकल्प प्रस्ताव के क्रियान्वयन एवं मानव संसाधन की भूमिका के संबंध में कोयला भवन में सोमवार को बैठक हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में हुई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। बैठक का उद्देश्य केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अंगीकृत सेवा संकल्प प्रस्ताव की अवधारणा को कंपनी में प्रसारित करना तथा उसके अनुरूप मानव संसाधन विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तय करना था। इस योजना के तहत विकसित कंपनी के रोडमैप में प्रतिभाओं की पहचान, उत्तराधिकार योजना, ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण एवं लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से भावी एचआर पेशेवरों को तैयार करना, जिससे उत्पादकता एवं दक्षता में वृद्धि करना शामिल है। रमैया ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया...