गाजीपुर, मार्च 14 -- गाजीपुर। जिले के जखनिया तहसील के बरहट गांव में पांच दिवसीय अभ्युदय यज्ञ का समापन शुक्रवार की देर शाम को हो गया। इस दौरान रामायण व्यास ने कहा कि सेवा और परोपकार सबसे बड़ा मानव धर्म है। गंगाराम दास बाबा ने कहा था कि परोपकारी धर्मात्मा बिना साधन, भजन के ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। गीता मर्मज्ञ कैलाश नाथ ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। संत दया राम दास ने कहा कि सत्य धर्म सबसे बड़ा धर्म है। इन्होंने मानव एक जाति तथा मानवता एक धर्म को बताते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र की एकता अखंडता को कायम रखने की बात की। यज्ञ में रामा पुजारी, राजमणि, जय प्रकाश उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र और राजेश दाश ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.