सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित मदर टेरेसा कॉलेज के सभागार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. रामसहाय त्रिपाठी ने भक्त प्रह्लाद चरित्र, ध्रुव चरित्र, सृष्टि की रचना, कपिल मुनि तथा भक्तियोग के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। यह ग्रंथ मनुष्य को अहंकार, लोभ और मोह से मुक्त कर भक्ति, सेवा और करुणा के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होने भक्त प्रह्लाद का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्ची भक्ति किसी भय, लोभ या स्वार्थ से नहीं, बल्कि निष्कलंक और निष्काम प्रेम से होती है। मौके पर भजनों की भी प्रस्तुति की गई। मौके पर मुख्य...