प्रयागराज, मार्च 10 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिनी शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन योग, ध्यान, प्रार्थना और हवन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्वयंसेविकाओं को व्यक्तित्व विकास का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने सेवा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...