लखनऊ, जून 6 -- -पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा, मोबाइल लिया कब्जे में -छात्रा मूल रूप से लखीमपुर खीरी की निवासी, पिता के फोन न उठाने पर हुआ संदेह यह भी पढ़ें- सेवा अस्पताल की ओटी टेक्नीशियन ने दी जान लखनऊ,संवाददाता।मामले का विवरण मडियांव के सेवा अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन का डिप्लोमा कर रही प्रथम वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी संदीप वर्मा की बेटी सेजल (19) छठे मिल के पास किराए पर रहकर सेवा अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन का डिप्लोमा कर रही थी। साथ ही वहां नौकरी भी करती थी। शुक्रवार शाम को पिता ने सेजल को फोन किया। घंटी जाती रही, लेकिन सेजल का फोन नहीं उठा। इसके बाद संदीप ने साढ़ू के बेटे निखिल को कम...