कोडरमा, नवम्बर 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के देवीपुर, नावाडीह और मुरकमनाई पंचायतों में मंगलवार को सेवा अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी सेवाओं व प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें जाति, स्थानीय निवासी, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि-पशुपालन-सहकारिता, बाल विकास आदि शामिल थे। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन जमा किए। प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को सेवा का लाभ प्रदान किया गया। वहीं कई आवेदकों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.