हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी। सेवालय परिवार के दिव्यांग बच्चों ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय मूकबधिर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की। सेवालय के छह सहित राज्य भर के 40 से अधिक खिलाड़ियों में इसने भाग लिया। योगेश ने 100 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग के कुणाल ने भी 100 मीटर में स्वर्ण व 200 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया। सुमित, भरत, शांतनु व लोकेश ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्थापिका रेणु अधिकारी ने इसे सेवालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.