आगरा, अगस्त 21 -- रेल प्रशासन द्वारा आगरा रेल मंडल में सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि कैम्प में कर्मचारी अपनी शिकायतें, एचआरएमएस व उम्मीद कार्ड सहित अन्य शिकायतों को सीधे प्रस्तुत कर उनके समाधान ले सकेंगे। कैम्प 27 अगस्त से 14 सितंबर तक विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में लगेंगे। 27 अगस्त को लोको लॉबी कार्यालय, आगरा छावनी, एक सितंबर को एसएसई (पी) वेस्ट कार्यालय मथुरा जंक्शन, चार सितंबर को लोको लॉबी कार्यालय ईदगाह, आठ सितंबर को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय मंडावर महवा रोड, 14 सितंबर को एसएसई (पी) कार्यालय बृजनगर पर सुबह 10.30 बजे से कैम्प लगेगा। कैंपों में कार्मिक विभाग के मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, ...