लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अनुदेशक बेसिक कॉस्टमेटोलॉजी, टर्नर तथा मशीनिष्ट पद पर भर्ती के लिए शनिवार को श्रेणीवार कट ऑफ के साथ साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी है। एनटीसी/एनएसी अर्हताधारक छह पदों के लिए अनारक्षित व ओबीसी के लिए 53.23% तथा अनुसूचित जाति के उपलब्ध सभी अभ्यर्थी अर्ह हैं। डिप्लोमा व डिग्रीधारक सात पदों के लिए अनारक्षित सभी अभ्यर्थी अर्ह हैं। अनुसूचित जाति व ओबीसी श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं पाया गया। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 जून को होगा। अनुदेशक टर्नर के दो पद के लिए 28 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए हैं। साक्षात्कार 18 जून को पहली पाली में होगा। अनारक्षित व ओबीसी वर्ग की कट ऑफ 53.95% है। मशीनिष्ट के तीन पद के लिए अर्ह पाए गए 47 उम्मीदवारों के साक्षात्कर 18 ...