रांची, जून 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा की एनएसएस इकाई ने मंगलवार को एनएसएस ओरिएंटेशन और स्टूडेंट्स काउंसिल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं को एनएसएस की गतिविधियों से जोड़ना और विद्यार्थियों को काउंसिल बैच की जानकारी देना था। मुख्य अतिथि डॉ किशोर सुरीन और विशिष्ट अतिथि डॉ मनीष टुडू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी ने विषय प्रवेश कराया। अतिथियों ने एनएसएस के कार्यों और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। कार्यक्रम में ट्रस्टी सदस्य स्मृति कटियार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर चुमकी राय, व्याख्याता हीरा लाल यादव सहित अन्य शिक्षक और प्रशिक्षु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...