चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और विभागों में कार्यरत 47 सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मियों को आज महात्मा गांधी सभागार में आयोजित होने वाले विदाई समारोह में विदाई दी जाएगी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्र धरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया समेत कार्मिक विभाग के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, उप कार्मिक अधिकारी अमरेंद्र नाथ मिश्र समेत वित विभाग, कल्याण विभगा आदि के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक भी उपस्थित होकर कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कुशल सेवानिवृत जीवन जीने के कुछ सलाह साझा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...