गिरडीह, मई 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित एक रुम में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित करके महेशमुंडा सेक्टर की बड़कीटांड़ गांव में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका राजेश्वरी देवी को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, गांडेय बीडीओ निशार अंजुम, सीओ मो. हुसैन, झामुमो नेता भैरव प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका व पर्यवेक्षिका ने सेवानिवृत सेविका को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि सेवानिवृत सेविका का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। उन्होंने विभागीय कार्यों को अनुशासित तरीकों से निभाया है। गांडेय में बाल विकास को आगे बढ़ाने में इनका काफी योगदान रहा। प्रमुख ने कहा कि सेविका विभाग से सेवानिवृत हो रही है समाज से नहीं। वह अपने अनुभवों को अपने जूनियर ...