पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर। सिंचाई विभाग के मेदिनीनगर स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय से सेवानिवृत हुए कर्मी कमला कांत पाठक का इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। वे हैदरनगर प्रखंड के चौकड़ी गांव के रहने वाले थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे मेदिनीनगर के सुरभि नगर मोहल्ला स्थित अपने आवास में रहते थे। चार पुत्री संजू दुबे, अंजू पांडेय, किरण कुमारी पाठक व बबली मिश्रा का पूरा परिवार घटना से शोक में डूब गया है। अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। उनके निधन पर आलोक पाठक, आनंद पाठक, शंकर श्रीवास्तव, गिरीश पाठक, मुकेश पाठक, संजय पाठक, उमेश पाठक, अजय पाठक, गुड्डू पाठक, दिलीप कुमार हेमचंद्र तिवारी आदि शोक-संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- स्टेट बैंक के रिटायर्ड अधिकारी के निधन पर शोक की लहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.