रांची, मार्च 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोमनडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गोपीनाथ महतो का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में सेवा दी और जोन्हा के मुसुंग विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार डोमनडीह घाट पर हुआ, जहां पुत्र गिरीन्द्र मोहन महतो ने मुखाग्नि दी। कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.