आदित्यपुर, अगस्त 1 -- चांडिल। कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक आश्रन अली अंसारी 32 वर्षों की शैक्षणिक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में शिक्षकों और वक्ताओं ने कहा कि आश्रन अली अंसारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों नें उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रघुवर कुमार, वार्ड सदस्य सानू कुमार, एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष सदानंद कुमार, एसएमसी अध्यक्ष भाग्यवती महतो, कर्णवीर कुमार, मानिक बनर्जी, गणेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ...