सहरसा, मार्च 3 -- पतरघट। पामा पंचायत के सिरहा निवासी 85 वर्षीय सेवा निवृत शिक्षक व समाजसेवी राम प्रसाद मेहता का हृदयगति रुकने से रविवार की रात निधन हुआ। सोमवार को पुत्र शंभू कुमार सुमन ने मुखाग्नि दिया। रामप्रसाद मेहता शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद समाजिक कार्य में रुचि लेते है गरीब गुरबों असहाय लोगों को मदद करते रहें। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं चार सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। निधन पर विधायक रत्नेश सदा, पप्पू मेहता, नागेश्वर मेहता, सीताराम मेहता, डॉ जयकिशोर मेहता, चंद्रकिशोर मेहता, रंजन मेहता, श्यामकिशोर मेहता सरपंच रामाधीन मेहता, मनोहर मेहता, सुबोध, संजय सहित कई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...