बदायूं, दिसम्बर 13 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामवीर शर्मा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार रामवीर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका दोपहर एक बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। रामवीर शर्मा के निधन की खबर फैलते ही समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। राहुल सोलंकी, सपा नेता कवींद्र सक्सेना, फैजान राइन, रामप्रकाश गुप्ता, अंकित महेश्वरी, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रवीन श्रीवास्तव, सूरज सागर आदि ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.