रामपुर, अप्रैल 12 -- राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ)जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को राजकीय रजा इंटर कॉलेज के सभागार में आठ राजकीय शिक्षकों-प्रधानाचार्यों की सामूहिक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी रणजीत सिंह ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है ,चाहे वह रिटायर हो अथवा कार्यरत, उसकी भावनाएं सदैव समाज के प्रति समर्पित सकारात्मक होती हैं। यही कारण है कि शिक्षक समाज में आज भी वंदनीय है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति एवं सभ्यता में गुरु की पदवी सर्वोच्च है। शिक्षक सदैव विद्या दान कर सृजन का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.