बहराइच, अप्रैल 2 -- रिसिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र रिसिया पर गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनके द्वारा प्रदान की गई शिक्षा जीवनभर प्रेरणा देती है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर निपुण विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह राठौर, रविकांत ओझा, सईद...