गंगापार, मई 22 -- नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय चाकघाट के सेवानिवृत्त प्रो कृपा शंकर पाण्डेय का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दशकों तक नेहरू स्मारक महाविद्यालय चाकघाट में विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन में अनुशासन, संस्कार और संघर्ष का महत्व भी समझाया। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार, पूर्व छात्र एवं क्षेत्रीय लोगों में दुःख है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उमा शंकर पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय आदि ने उनके आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...