समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- दलसिंहसराय। थाने के सोयरा में रिटायर्ड प्रोफेसर अरविंद चौधरी के बंद घर में बुधवार रात घुसे चोरों ने नकद रुपये सहित लाखो रुपये के सोना-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किये। गुरुवार की सुबह घर की साफ-सफाई करने आये स्थानीय कर्मी ने मोहल्ले के लोगों को घर मे चोरी होने की बात बतायी। इसके बाद मौका मुआयना के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने लखनऊ में मौजूद गृहस्वामी एवं स्थानीय पुलिस को घर मे भीषण चोरी होने की सूचना दी।

पुलिस की जांच सूचना पर थाने की पुलिस ने सोयरा पहुंच चोरी की प्रारंभिक जांच की। बाद में एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम के साथ ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने भी बंद घर मे चोरी की विशेष छानबीन की। गृहस्वामी के करीबी रंजेश चौधरी ने बताया कि लखनऊ में रह रहे बेटी-दामाद के गृह प्रवेश के आयोजन में भाग लेने के लिये घर मे ताला लगा प्...