बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- सेवानिवृत प्राचार्य को दी गयी विदाई्र फोटो : साठोपुर स्कूल : बिहारशरीफ प्रखंड के साठोपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत प्राचार्य को विदाई देते शिक्षक। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के साठोपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। स्कूल प्रशासन व बच्चों ने उन्हें अंग वस्त्र व अन्य उपहार देकर विदाई दी। शिक्षकों ने इनके कार्यकाल की सराहना की। मौके पर साठोपुर हाईस्कूल की प्राचार्य सोनी कुमारी, सुधीर कुमार के अलावा शिक्षक अजय कुमार, शिवबालक सिंह चौहान, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, मो. नैयर आजम अंसारी व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...