आरा, मार्च 8 -- पीरो, संवाद सूत्र बीएसएस कॉलेज बचरी के सेवानिवृत्त प्राचार्य अयाजुद्दीन खान और लेखापाल रंगनाथ राय को समारोह का आयोजन कर सम्मान सह विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव डॉ एनएम ठाकुर ने की। प्रधान क्लर्क जितेन्द्र पाण्डेय ने आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मौजूद शासी निकाय के सचिव डॉ ठाकुर ने कहा कि दोनों की सेवानिवृत्ति लाभांश राशि का भुगतान भी कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...