बगहा, जून 1 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मध्य विद्यालय रोआरी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के सेवानिवृत्त पर सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई। समारोह में शिक्षकों, छात्र छात्राओं व अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।मुख्य अतिथि बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं।उनका ज्ञान व संस्कार समाज को निरंतर दिशा देते रहता है। उंन्होने बताया कि शिक्षा विभाग में उन्होंने लगभग 32 वर्षों सेवा दी है। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुशल प्रशिक्षक की भूमिका भी निभाई है। विभिन्न विद्यालयों में सहायक शिक्षक रहे और वर्तमान में मध्य विद्यालय, रोआरी के प्रधानाध्यापक के पद को सुशोभित किया।वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि विभागीय पत...