गढ़वा, जुलाई 1 -- गढ़वा। बुधवार को पुलिस अवर निरीक्षक अजय राम और सहायक अवर निरीक्षक सरयू राम के सेवानिवृति के बाद समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र संदीप कुमार, सार्जेंट पंकज कुमार भारती व सतपाल सिंह, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। उस दौरान दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...