हजारीबाग, सितम्बर 13 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ झारखंड प्रदेश की बैठक शुक्रवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर प्रसाद बर्मन तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नारायण यादव ने किया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि मोराबादी मैदान रांची में 15 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक को स्थगित करते हुए अगली बैठक 18 सितंबर को होगी। जिसमें प्रदेश भर से सेवानिवृत सहायक शिक्षकों की बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उसी दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संघ का संयुक्त बैंक खाता खोलने पर भी सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सेवानिवृत सहायक शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हें न तो सेवानिवृति लाभ मिल...