सेवानिवृत पर 25 रेल कर्मियों को विदाई
झांसी, जून 1 -- झांसी,। झांसी मंडल में मई महीने का आखिरी दिन बेहद खुशनुमा रहा। लंबी सेवाओं के बाद 25 रेल कर्मचारी सेवानिवृत हुए। उन्हें विदाई दी गई। अफसर-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। दफ्तर में समारोह हुआ। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 करोड़ 78 लाख की राशि एनईएफटी के माध्यम से भुगतान की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे सेवा के दौरान दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। उनके समर्पण, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत पर 25 रेल कर्मियों को विदाई उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.