रामगढ़, मई 31 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना में सर्वेयर पद पर कार्यरत अनिल मिश्रा को सेवानिवृत होने पर सह कर्मियों ने रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता खान प्रबंधक अमित नंदन ने किया। समारोह में सेवानिवृत हुए अनिल मिश्रा को परियोजना पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने ट्रॉली बैग, शॉल, कपड़ा, छाता, पौधा सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत जीवन का एक पड़ाव है। इसके आगे अब आपको नई पारी खेलनी है। उन्होंने कहा की सभी कर्मियों को अनुशासन के साथ सुरक्षित रह कर कार्य करना चाहिए। क्योंकि एक कर्मचारी कंपनी के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी अनमोल होता है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी की विदाई परियोजना के लिए इनके सहयोग को शब्दों में बयान नहीं...