भभुआ, फरवरी 3 -- भभुआ। नगर परिषद् के सेवानिवृत कर्मी की मौत पर सभाकक्ष में शोकसभा का आयोजन किया गया। उपसभापति प्रतिनिधि मंटू सिंह व कई वार्ड पार्षद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपसभापति प्रतिनिधि ने बताया कि गंवई मोहल्ला निवासी हितलाल सिंह नगर परिषद में रात्रि प्रहरी का काम करते थे। वाराणसी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत ही निष्ठा पूर्वक और अपने कर्तव्य का पालन करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...