जौनपुर, अप्रैल 17 -- शाहगंज,हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो कर्मियों के सेवानिवृत्त पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी के नेतृत्व में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सफाई कर्मी रमेश और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शांति यादव को सेवानिवृत्ति पर अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों कर्मियों के लंबे सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।इस दौरान डॉ.आशीष यादव,डॅा संजीव यादव,डॅा राकेश, डॉ हरिओम, डॅा रणबहादुर, डॉ जमालुद्दीन,डॅा आर के वर्मा,डॉ आशीष गुप्ता,डॅा नीतू शुक्ला, मो.अब्बास,चीफ फार्मासिस्ट जे पी पांडेय,गिरीश यादव,नर्सिंग स्टाफ प्रमिला,आशा,दुर्गावती,कविता,सुषमा,...