कन्नौज, अप्रैल 21 -- सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने पेंशनरों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौपा है। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मयंक द्विवेदी व जिला मंत्री जयकरन नाथ मिश्रा मंगलवार की सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गये और पेंशनरों की मांग पूरी न होने पर विरोध जताया। प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौपा। पेंनसनरों ने ज्ञापन में कहा कि आठवें वेतन आयोग लागू होने की तिथि के पूर्व के पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण सहित अन्य सुविधाएं व लाभ उन्हें दिया जाये। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में आने को पेशनर्स ने किया प्रदर्शन इसके अलावा पेंशन में वृद्वि,आयुष्मान के तहत कैशलेश इलाज की...